जयपुर , सितंबर 16 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जयपुर नगर निगम के चार वार्डों के पांच मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्वक जारी हैं और अपराह्न एक बजे तक 43 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरु हुआ और नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या नौ के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343, वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 एवं 484 पुनर्मतदान शुरु और शांतिपूर्वक चल रहा है। अपराह्न एक बजे तक वार्ड संख्या नौ के बूथ नंबर 111 पर 48. 33 प्रतिशत, वार्ड संख्या 18 के बूथ 225 पर 48.65, वार्ड 25 केबूथ 343 में 47.59, वार्ड 34 के बूथ 477 में 30.78 एवं बूथ 484 में 41.93 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं है और मतदान सायं छह बजे तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित