जयपुर , सितंबर 24 -- राजस्थान में पंचायती राज (निर्वाचन) नियम के तहत जयपुर जिले की समस्त 22 पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के लिए श्रेणीवार आरक्षण एवं वार्डवार आवंटन बुधवार को लॉटरी में किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित लॉटरी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सहित महिला वार्डों के आरक्षण के निर्धारण की प्रक्रिया सूचारू रूप से पूर्ण पारदर्शिता के साथ राजकीय महात्मा गांधी बालिका विद्यालय की नन्ही छात्राओं के माध्यम से कराई गई है।

श्री नायक ने बताया कि पंचायत समिति आमेर में कुल पद 21 पदों में सामान्य श्रेणी के 11 पद जिनमें सामान्य 05 (वार्ड संख्या 01, 02, 03, 08, 19), महिला 06 (वार्ड संख्या 05, 07, 09, 13, 17, 20), अनुसूचित जाति के 03 पद जिनमें सामान्य 02 (वार्ड संख्या 06, 15), महिला 01 (वार्ड संख्या 04), अनुसूचित जनजाति के 05 पद जिनमें सामान्य 03 (वार्ड संख्या 10, 14, 18), महिला 02 (वार्ड संख्या 11, 12), तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 02 पद जिनमें सामान्य 01 (वार्ड संख्या 16), महिला 01 (वार्ड संख्या 21) के लिए आवंटित किये गये हैं।

पंचायत समिति जालसू में कुल पद 15 पदों में सामान्य श्रेणी के 09 पद जिनमें सामान्य 04 (वार्ड संख्या 04, 05, 10, 13), महिला 05 (वार्ड संख्या 01, 06, 07, 12, 15), अनुसूचित जाति के 02 पद जिनमें सामान्य 01 (वार्ड संख्या 14), महिला 01 (वार्ड संख्या 02), अनुसूचित जनजाति के 01 पद जिनमें सामान्य 01 (वार्ड संख्या 03) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 03 पद जिनमें सामान्य 02 (वार्ड संख्या 08, 11), महिला 01 (वार्ड संख्या 09) के लिए आवंटित किये गये हैं।

पंचायत समिति रामपुरा डाबड़ी में कुल पद 15 पदों में सामान्य श्रेणी के कुल 08 पद जिनमें सामान्य 03 (वार्ड संख्या 03, 07, 15), महिला 05 (वार्ड संख्या 01, 04, 11, 13, 14), अनुसूचित जाति के 03 पद जिनमें सामान्य 02 (वार्ड संख्या 02, 06), महिला 01 (वार्ड संख्या 05), अनुसूचित जनजाति के 01 पद जिनमें सामान्य 01 (वार्ड संख्या 09) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 03 पद जिनमें सामान्य 02 (वार्ड संख्या 08, 12), महिला 01 (वार्ड संख्या 10) के लिए आवंटित किये गये हैं।

पंचायत समिति चाकसू में कुल पद 17 पदों में सामान्य श्रेणी के कुल 09 पद जिनमें सामान्य 04 (वार्ड संख्या 05, 07, 11, 13), महिला 05 (वार्ड संख्या 02, 03, 06, 08, 09), अनुसूचित जाति के 03 पद जिनमें सामान्य 02 (वार्ड संख्या 10, 12), महिला 01 (वार्ड संख्या 17), अनुसूचित जनजाति के 03 पद जिनमें सामान्य 02 (वार्ड संख्या 14, 15), महिला 01 (वार्ड संख्या 16), तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 02 पद जिनमें सामान्य 01 (वार्ड संख्या 04), महिला 01 (वार्ड संख्या 01) के लिए आवंटित किये गये हैं। पंचायत समिति कोटखावदा में कुल पद 15 पदों में सामान्य श्रेणी के 08 पद जिनमें सामान्य 03 (वार्ड संख्या 09, 11, 15), महिला 05 (वार्ड संख्या 01, 04, 05, 08, 13), अनुसूचित जाति के 03 पद जिनमें सामान्य 02 (वार्ड संख्या 12, 14), महिला 01 (वार्ड संख्या 03), अनुसूचित जनजाति के 03 पद जिनमें सामान्य 02 (वार्ड संख्या 06, 07), महिला 01 (वार्ड संख्या 02), तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के एक पद जिनमें सामान्य एक (वार्ड संख्या 10) के लिए आवंटित किये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित