, Sept. 1 -- जयपुर, 01 सितम्बर वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को जयपुर ग्रामीण जिले में अमरसर थाने के हेड कांस्टेबल रतन लाल आर्य एवं उनके दलाल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जयपुर नगर-प्रथम, जयपुर इकाईको शिकायत मिली कि परिवादी के विरुद्ध अमरसर थाने में दर्ज परिवाद को रफादफा कर परिवादी के पक्ष में रिपोर्ट बनाने की एवज में हेड कांस्टेबल 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।
इस पर रिश्वत राशि मांग का सत्यापन के दौरान हेड कांस्टेबल द्वारा 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि की मांग कर 40 हजार रुपए लेने पर सहमति व्यक्त करना पाया गया।
इसके बाद एसीबी टीम द्वारा ट्रेप कार्रवाई के दौरान ठेका अंग्रेजी एवं देशी शराब अमरसर के सेल्समैन राकेश कुमार मीणा को हेड कांस्टेबल के लिए परिवादी से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेनेपर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात आरोपी श्री रतन लाल आर्य को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित