जयपुर , जून 09 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक फटाखा फैक्ट्री में आग लग जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही जयपुर कलेक्टर संदेश नायक और अन्य प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गंभीर रुप से झुलसे लोगों को सवाई मान सिंह अस्पताल एवं अन्य अस्पताल पहुंचाया गया।

एक घर में चल रही इस फैक्ट्री में अचानक आग लगने से पटाखों के कारण धमाके हुए और आग पूरी फैक्ट्री में फैल गयी। कई दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित