जयपुर , सितंबर 18 -- राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर एवं कोटा नगर निगम में महापौर एवं उपमहापौर तथा एवं कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए शुक्रवार सुबह लोक सूचना जारी कर दी।
आयोग के अनुसार इन निकायों में 18 और 19 सितंबर को सुबह साढ़े दस से अपराह्न तीन बजे तक इन पदों के लिए उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र भर सकेंगे।
नामांकन के बाद 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी और इसके अगले दिन 22 सितंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख होगी। इसके बाद 25 सितंबर को प्रातः 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
उल्लेखनीय हैं कि 309 निकायों के चुनाव में गत 14 सितंबर को हुई मतगणना में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तकनीकी खराबी के चलते इन चार निकायों के कुछ मतदान केन्द्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान कराने के कारण शेष निकायों के साथ इन पदों के लिए इन चार निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित