पटना , जुलाई 12 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर श्रीकृष्णापुरी पार्क, पटना में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास व सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्ह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों आरती-पूजन भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित