जम्मू , मई 05 -- जम्मू विश्वविद्यालय विदेशी भाषाओं को पढ़ने के इच्छुक छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है।
जम्मू विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर के अंदर ही विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने कहा, "आरंभ में इच्छुक छात्रों के लिए तीन महीने के आधारभूत और तीन महीने के उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।"उन्होंने बताया कि नया विभाग जुलाई महीने से नए सत्र के आरंभ के साथ ही काम करना शुरू कर देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित