जम्मू , जून 30 -- जम्मू रेलवे पुलिस ने तीन जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर कठुआ रेलवे स्टेशन, जम्मू और अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले अन्य इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए 24 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों के अनुसार रेलवे पुलिस जम्मू द्वारा कठुआ रेलवे स्टेशन पर चलाए गए एहतियाती जांच अभियान के दौरान चार लोग संदिग्ध हालात में घूमते हुए पाए गए। उन्हें जांच-पड़ताल के लिए हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत दो एहतियाती शिकायतें दर्ज की गईं।आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए चारों संदिग्धों को कठुआ के प्रथम श्रेणी कार्यपालक मजिस्ट्रेट (ईएमआईसी) के सामने पेश किया गया। उन्होंने बताया कि जम्मू रेलवे स्टेशन पर छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ तीन एहतियाती शिकायतें दर्ज की गईं। इन सभी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जम्मू के राख बहू स्थित प्रथम श्रेणी कार्यपालक मजिस्ट्रेट (ईएमआईसी) के सामने पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित