जम्मू , सितंबर 17 -- जम्मू शहर के बीचोंबीच स्थित रेशम घर कॉलोनी में गुरुवार को रहस्यमय गोलीबारी की घटना में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान रेशम घर कॉलोनी निवासी दीपु शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शर्मा को गोली लगी थी, लेकिन उन्हें गोली कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। सूत्रों ने बताया, "उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"सूत्रों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और गोलीबारी की घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित