जम्मू , जुलाई 03 -- जम्मू जिला प्रशासन ने जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) के साथ मिलकर पर्यटकों को किफायती यात्रा और खूबसूरत पर्यटन स्थलों की यात्रा कराने के उद्देश्य से 'राही: हॉप जम्मू' बस सेवा की शुरुआत की है।

एक अधिकारी ने बताया, "अमरनाथ यात्रा पहले से ही चल रही है। बाबा बर्फानी की यात्रा का पहला जत्था दो जुलाई को यहां बेस कैंप से रवाना किया गया था।" उन्होंने कहा कि यह सेवा शुरू करने का सही समय है क्योंकि देशभर से आने वाले तीर्थयात्रियों को जम्मू शहर और उसके आस-पास की खूबसूरत जगहों को देखने का मौका भी मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित