जम्मू , सितंबर 07 -- जम्मू ज़िले के नरवाल इलाके में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत से एक मादक पदार्थ तस्कर फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा के काकापोरा के रहने वाले आकिब बशीर को तीन सितंबर को सांबा ज़िले में एक यात्री बस से हेरोइन के साथ पकड़ा गया था और वह छह-सात सितंबर की रात नरवाल इलाके में एनसीबी की हिरासत से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस की टीमों ने एनसीबी अधिकारियों के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया है और अलग-अलग जगहों पर टीमें तैनात की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित