जम्मू , सितंबर 24 -- जम्मू-कठुआ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) श्रीधर पाटिल ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।
अधिकारी ने रेलवे सुरक्षा की मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सख्ती से पालन करने, गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कवरेज मजबूत करने पर जोर दिया।
उन्होंने रेलवे पटरियों के आसपास स्थित बैंक्वेट हॉल और अन्य प्रतिष्ठानों की मैपिंग करने तथा पुलों और अंडरपास में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।
श्री पाटिल ने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए नियमित एसएमएसी बैठकों और संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों और ड्रोन देखे जाने से संबंधित सूचनाओं को समय पर साझा करने पर भी जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित