जम्मू , सितंबर 29 -- जम्मू की राजकीय रेलवे पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 12 वर्षों से फरार चल रहे एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पकड़ा गया भगोड़ा पंकज कुमार (निवासी अमृतसर) जीआरपी मनवाल में दर्ज एक मामले की सुनवाई के दौरान पिछले 12 वर्षों से जम्मू रेलवे अदालत से फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित