जम्मू , अप्रैल 21 -- जम्मू शहर के बाहरी इलाके सोहंजना क्षेत्र में रिंग रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार की डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल सतवारी मंडल क्षेत्र के सोहंजना में रिंग रोड पर डिवाइडर से टकराई।
पुलिस के अनुसार इस हादसे में जम्मू के अखनूर जिले के अंबारन निवासी मोहम्मद आमिर सलारिया की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित