जम्मू , अगस्त 31 -- जम्मू-कश्मीर में जम्मू शहर के बाहरी इलाके बिश्नाह क्षेत्र में रिंग रोड पर पतंग के 'मांझे' से गला कटने के कारण एक पूर्व सैनिक की मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि आर.एस. पुरा के देवानगढ़ निवासी सेवानिवृत्त सैनिक लखविंदर सिंह, बिश्नाह इलाके के पास दोपहिया वाहन से जा रहे थे, तभी प्रतिबंधित चीनी 'मांझे' से उनके गले में गंभीर चोट लग गयी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने चीनी 'मांझे' या नायलॉन की पतंग उड़ाने वाली डोर पर प्रतिबंध लगा रखा है और इसकी अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित