जम्मू , जुलाई 12 -- जम्मू के बाहरी इलाके जौरियन में एक तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी, जिनमें एक बालिका भी शामिल है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि जौरियन पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि राजस्थान के गढ़बढ़ी डोसा के रहने वाले भगवान शाही (7) और अभिषेक (10) नाम के दो बालक तथा राजस्थान के कोथपुर की रहने वाली एक बालिका की चांद (12)चक भगवान के एक तालाब में डूब गए। मौजूदा समय ये सभी चक भगवान में रह रहे थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित