जम्मू , अक्टूबर 27 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमावर्ती आरएस पुरा इलाके में सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विश्वसनीय जानकारी मिलने पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया। इन पर आरोप है कि इन्होंने विदेशी खुफिया एजेंटों और आतंकवादी संगठनों (जिनमें पाकिस्तान स्थित संगठन भी शामिल हैं) से जुड़े लोगों के साथ संवेदनशील जानकारी साझा की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित