जम्मू , अगस्त 01 -- जम्मू-श्रीनगर में भारी बारिश के कारण शनिवार को उधमपुर जिले के लधा-समरोली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कीचड़ और फिसलन के कारण यातायात को बंद करना पड़ा हालांकि प्रशासन यातायात के सुचारू संचालन के लिए मरम्मत के काम में जुटा हुआ है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, "सड़क की सतह पर भारी मात्रा में कीचड़ और अत्यधिक फिसलन होने के कारण एनएच -44 को सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रखा गया है।" भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीमें, ट्रैफिक पुलिस और भारी मशीनरी सड़क को सुचारू बनाने में जुटी हैं। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक मार्ग को पूरी तरह से साफ और सुरक्षित घोषित न कर दिया जाए, तब तक एनएच-44 पर यात्रा करने से बचें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित