जम्मू , जून 16 -- जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) और दो अग्निवीरों समेत सेना के चार जवान घायल हुए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे राजौरी के नौशेरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती गांव कलाल में नियंत्रण रेखा के पास गश्त के दौरान अचानक एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित