जम्मू , अक्टूबर 22 -- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली मां पर डीजल छिड़क कर आग लगा दी जिसकी बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उधमपुर की हाउसिंग कॉलोनी की रहने वाली 68 वर्षीय सुषमा देवी पर उसके सौतेले बेटे ने डीजल छिड़ककर आग लगा दी जिसके बाद वह 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित