श्रीनगर , अगस्त 19 -- भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू कश्मीर को 'भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा' बताया और क्षेत्र में सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है।
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद यह बात कही। उन्होंने श्री उमर के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र शासित प्रदेश को 'भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा' बताया और क्षेत्र में सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित