राजौरी , सितंबर 03 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को थैला ले जाते हुए पकड़ा और तलाशी लेने पर आरोपी रोहन कुमार (निवासी जवाहर नगर, जिला राजौरी) के पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े ड्रग आपूर्ति नेटवर्क से जुड़ा है। राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नरेश सिंह ने ड्रग्स की समस्या से निपटने और नशामुक्त समाज बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित