श्रीनगर , जुलाई 06 -- जम्मू-कश्मीर में शोपियां ज़िले के चनापोरा गांव में आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षा बलों का घेराबंदी और तलाशी अभियान सोमवार को भी जारी है। यह कार्रवाई इलाके में आतंकवादियों के साथ गत शनिवार को हुयी संक्षिप्त मुठभेड़ के दो दिन बाद की जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की एक संयुक्त टीम ने गांव के आसपास बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी रखा है। उन्हें शक है कि दो आतंकवादी अभी भी घने जंगलों में छिपे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित