श्रीनगर , मई 04 -- पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम के विधानसभा चुनावों के रुझानों ने जैसे ही बड़े राजनीतिक बदलावों की ओर इशारा किया, जम्मू-कश्मीर में इस पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
इन राजनीतिक संदेशों में हैरानी, तीखे कटाक्ष और जश्न का माहौल साफ नजर आया।
श्रीनगर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रुझानों के अप्रत्याशित स्वरूप के मद्देनर दिन की शुरुआत में हैरानी जताते हुए 'एक्स' पर संक्षिप्त लेकिन जोरदार पोस्ट 'ब्लडी हेल...' लिखकर अपनी शुरुआती प्रतिक्रिया दी।
एक अन्य पोस्ट में श्री उमर ने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव परिणामों के झटके लंबे समय तक और दूर-दूर तक महसूस किये जायेंगे। इसका असर संभवतः 2029 तक बना रहेगा।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने तमिलनाडु में अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (टीवीके) की चुनावी सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इसे 'शानदार जीत' और एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम बताया।
'एक्स' पर श्रीमती मुफ्ती ने कहा कि इन परिणामों से पता चलता है कि तमिलनाडु के लोगों ने 'सांप्रदायिक और विभाजनकारी पार्टी' के बजाय 'धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील विकल्प' को चुना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित