जम्मू , अक्टूबर 21 -- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो यात्रियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह उधमपुर जिले में बसंतगढ़-राममनगर सड़क पर पेचउंड से राममनगर जा रही एक बस गुल्ली गाला के पास सड़क से फिसलकर एक खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और सेना के साथ मिलकर तुरंत कार्रवाई शुरू की और बचाव अभियान चलाया।
उन्होंने बताया, " बस में सवार कम से कम 17 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से आठ को रामनगर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।"पुलिस ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगने वाले दो लोग एक महिला और एक नाबालिग लड़की ने रामनगर अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने 'एक्स' पर जानकारी दी, "दुर्भाग्यवश दो लोगों की मौत की खबर है। दस घायल लोग एसजीएच रामनगर पहुंच चुके हैं। इनमें से तीन को जीएमसी उधमपुर ले जाया जा रहा है और तीन और एम्बुलेंस एसडीएफ रामनगर पहुंचने ही वाली हैं।"उन्होंने लिखा, "इस बीच, मैंने दिल्ली में बीआरओ अधिकारियों के साथ रामनगर से बसंतगढ़ तक सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया है।"डॉ. सिंह ने पहले बताया था कि बस दुर्घटना की खबर मिलने के बाद उन्होंने उधमपुर के डीसी अनंत द्विवेदी से बात की थी। स्थानीय लोगों की समय रहते मदद से सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित