नयी दिल्ली , अगस्त 05 -- कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य के दर्जे को तत्काल बहाल करने की मांग करते हुए कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 370 हटाए जाने और तत्कालीन राज्य के पुनर्गठन के सात वर्ष बाद भी केंद्र सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया है।
कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के प्रभारी सैयद नसीर हुसैन ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और विधानसभा चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं, इसके बावजूद जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार के अधिकारों पर उपराज्यपाल का वर्चस्व बना हुआ है। इस व्यवस्था को संविधान की संघीय भावना के विपरीत बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों को अन्य राज्यों की तरह पूर्ण लोकतांत्रिक स्वशासन का अधिकार नहीं मिल पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित