जम्मू , अक्टूबर 07 -- भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) की एक लड़की को हिरासत में लेने के बाद बुधवार को सकुशल स्वदेश वापस भेज दिया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कोटली जिले की खोईरट्टा तहसील के सेरी स्थित बैंस गाला की रहने वाली सामिया अजीम, जो भारतीय सीमा क्षेत्र में आ गयी थी, को सेना ने दो अक्टूबर को लाम सेक्टर में पकड़ा था।

सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आज सुबह पुंछ के चक्कन-दा-बाग क्रॉसिंग के जरिये उसे वापस भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित