जम्मू , जून 12 -- जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आज दुर्घटनावश हुए एक विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गये।
यहां के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान अचानक एक ग्रेनेड फट गया, जिससे सेना के दो जवान घायल हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित