जम्मू , मार्च 10 -- जम्मू - कश्मीर के सांबा जिले में एक सीमावर्ती गांव के पास नागरिक ड्रोन दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सोमवार देर रात दबोह गांव के निवासियों ने इलाके में एक ड्रोन उड़ता हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही जम्मू -कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि यह ड्रोन कथित तौर पर एक शादी समारोह में इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित