जम्मू , मार्च 06 -- क्रिकेटर शिखर धवन द्वारा स्थापित 'दा वन स्पोर्ट्स' ने छात्रों के लिए बहु-खेल विकास कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिला स्थित जंगलोट के आर्मी पब्लिक स्कूल के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।
यह पहल क्षेत्र में जमीनी स्तर पर खेल शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे युवा एथलीटों को पेशेवर प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। योग्य कोचो द्वारा अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर प्रदर्शन को निखारने के लिए तैयार यह कार्यक्रम कई खेलों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इनमें क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस और गोल्फ शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित