जम्मू , मई 26 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कठुआ जिले में एक मादक पदार्थ तस्कर की करीब सवा करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कठुआ जिले की हीरानगर तहसील के चप्पर निवासी सुदेश मेहता नाम के एक मादक पदार्थ तस्कर की अचल संपत्ति (दुकानें और ढाबे),को मादक पदार्थों के संबंधित एक अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया है।इनका कुल अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1.25 करोड़ रुपये है,उन्होंने कहा, "जांच के दौरान इस संपत्ति की पहचान अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति के रूप में की गई थी।" यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक संचालन कठुआ, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (सीमा) और थाना प्रभारी हीरानगर के साथ मिलकर की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि सुदेश मेहता नाम के मादक पदार्थ तस्कर के पास करीब सवा करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी, जो प्रथम दृष्टया मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित किये गये धन से बनायी गयी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित