जम्मू , जुलाई 15 -- जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले की ऐतिहासिक भैरव यात्रा को राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है।
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल लेफ्टिनेंन्ट मनोज सिन्हा ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "राजौरी के गर्व का पल। जिले की ऐतिहासिक भैरव यात्रा को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अमूर्त विरासत सूची में शामिल किया गया है।" उन्होंने राजौरी जिला प्रशासन और जम्मू-कश्मीर के सांस्कृतिक विभाग को इस सपने को साकार करने के लिए भी शुभकामनाएं दी।
श्री सिन्हा ने कहा, "यह मान्यता क्षेत्र की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संजोने, इसका दस्तावेजीकरण करने में काफी महत्वपूर्ण होगी।" उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय सम्मान वर्तमान पीढ़ी को अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित