जम्मू , अगस्त 25 -- जम्मू-कश्मीर में सांबा ज़िले के विजयपुर इलाके में एक फ़्लाईओवर के निर्माण स्थल पर गर्डर उठाने के दौरान उसके गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये है।

अधिकारियों ने बताया कि सांबा के जख़ इलाके में फ़्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा था और फ़्लाईओवर को जोड़ने वाला एक गर्डर उठाया जा रहा था लेकिन यह बीच में ही गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित