जमुई , अप्रैल 27 -- बिहार में जमुई किऊल रेलखंड के अप लाइन के रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऑटो सिग्नल के पॉल संख्या 393/7 और 393/9 के बीच ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।हालांकि अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

जमुई रेल पुलिस महिला की पहचान के लिए आसपास के लोगों से संपर्क कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित