जमुई, अप्रैल 23 -- जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पीछे पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर चार लोगों को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया, जिनमे दो सरकारी शिक्षक शामिल हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खैरा स्थित शिव मंदिर के पीछे कचरा प्रसंस्करण इकाई में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार ने टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को मौके पर ही जुआ खेलते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में दो सरकारी शिक्षक शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित