पटना , मार्च 20 -- जमुई में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और 27 गैस सिलेंडर जब्त किये।

इस दौरान जमुई शहर के तीन होटल और रेस्टोरेंट से घरेलू उपयोग के गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा शहर के महिसौरी इलाके स्थित एक दुकान में भी छापेमारी की गई, जहां से 14 भरे हुए गैस सिलेंडर बरामद हुए।

एसडीएम सौरव कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कुल 27 गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। प्रशासन ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। इस पूरे मामले में चार अलग-अलग प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित