जमुई , अप्रैल 29 -- बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला आवासीय विद्यालय में अनियमितताओं के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

जिला पदाधिकारी नवीन के द्वारा गठित आरोप पत्र के आधार पर शिक्षा विभाग ने विद्यालय के पूर्व प्राचार्य-सह-उप प्राचार्य सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिला पदाधिकारी द्वारा 16 मार्च 2026 को समर्पित आरोप पत्र में विद्यालय के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था। मामले की समीक्षा के बाद बिहार सरकारी सेवक नियमावली के तहत यह कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि के दौरान सुनील कुमार का मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, पूर्णिया प्रमंडल निर्धारित किया गया है, वहीं विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित