जमुई , फरवरी 16 -- बिहार में जमुई जिले के गिद्धौऱ थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी तथा उसका बहनोई घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात गिद्धौऱ थाना से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान जिले झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी मोहन मांझी के पुत्र परदेशी मांझी के रूप में की गयी है। वहीं घायल युवक की पहचान लखीसराय जिले के मननपुर निवासी मक्कू मांझी के रूप में हुई है, जो मृतक का बहनोई बताया जा रहा है। बाइक पर सवार एक अन्य युवक राजकुमार मांझी इस हादसे में बाल-बाल बच गया। तीनों युवक खैरा स्थित चिमनी पर काम कर बाइक से घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुयी। पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित