जमुई, मई 20 -- बिहार में जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के गांगोडीह गांव में घरेलू विवाद और अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मृतका की पहचान 45 वर्षीय उगनी देवी के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति गगन मांझी कमरे में ही बैठा रहा। स्थानीय लोगों ने खैरा थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गगन मांझी को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हंसुए को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित