जमुई , मार्च 14 -- जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना गांव में शनिवार को गलियों में घूमकर आइसक्रीम बेचने वाले एक व्यापारी पर एक बदमाश ने तलवार से हमला कर दिया, जिसने उसका हाथ वगंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इस घटना के बाद घायल अवस्था में व्यापारी किसी तरह मुख्य सड़क तक पहुंचा और वहां से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक (एसपी) के काफिले के सामने मदद की गुहार लगाई।

जानकारी के अनुसार, घायल व्यापारी की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के चौरा निवासी उमेश पासवान के रूप में हुई है। वह गांवों की गलियों में घूमकर आइसक्रीम बेंचता था।

उमेश पासवान ने बताया कि मामूली बात से नाराज बदमाश ने अचानक तलवार से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान पीड़ित ने हाथ से वार को रोकने की कोशिश की, जिससे तलवार उसकी हाथ पर लग गई और आधे से अधिक हिस्सा कट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित