पटना , मई 19 -- बिहार में पटना जिले के दीघा थाना क्षेत्र के मिथिला कॉलोनी के पास स्थित एक विवादित प्लॉट पर जमीनी विवाद के दौरान हथियार प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था-02, पटना दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि पुलिस को आज सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक पक्ष के कुछ लोग हथियार का प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे थे। सत्यापन के दौरान पता चला कि उक्त जमीन को लेकर करीब 20-25 वर्षों से विवाद चल रहा है। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के लोग मौके पर एकत्रित हुए थे।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की। हथियार प्रदर्शन के मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित