सतना , जुलाई 23 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के केवटरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि केवटरा गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल पुरुषोत्तम केवट की मौत हो गई। वहीं, संघर्ष में कुछ अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित