अलवर , सितम्बर 18 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र में बघेरी खुर्द गांव में आधा बीघा जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में शुक्रवार को सुबह खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गये।

घायलों को उपचार के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।घायल लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि उसने जमीन को लेकर डिक्री ले रखी है। इसके बावजूद नेतराम के परिवार ने कथित तौर पर खेत जोत लिया और विरोध करने पर उस पर लाठी-फारसी से हमला कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष के घायल ओमवीर और सतवीर का आरोप है कि लक्ष्मण उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करके उसे बेचने की कोशिश कर रहा है। उनका कहना है कि खेत जोतने के दौरान लक्ष्मण पक्ष के राजेंद्र, मोहित, धर्मी और शेर सिंह ने घर पर पथराव कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित