फिरोजाबाद , अप्रैल 15 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना अराव क्षेत्र में बुधवार को खेत पर काम कर रहे एक किसान पर उसके ही परिवार के लोगों ने जमीनी रंजिश के हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि उसका दूसरा भाई घायल हो गया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज का शव का पोस्टमार्टम कराया।

उन्होंने बताया कि थाना अराव क्षेत्र के गांव सुजैनी निवासी राकेश कुमार और उनके चाचा सुभाष के मध्य जमीन का विवाद चल रहा था। पिछले दिनों न्यायालय ने जमीन का विवाद राकेश के पक्ष में कर दिया था। जिसको लेकर सुभाष और उनके परिवार के लोग राकेश से रंजिश मान रहे थे।

आज सुबह राकेश और उसका भाई उमेश खेत पर तारों की घेराबंदी करने के लिए खम्बे गाड रहे थे। उस दौरान सुभाष और उनके पुत्र राहुल और विनय कुमार खेत पर हथियार लेकर पहुंच गए और राकेश और उमेश पर हमला बोल दिया गया।

बताया गया है बल्लम का प्रहार करके दोनों भाइयों को घायल कर दिया जिसमें राकेश की मौके पर मौत हो गई।

हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने घायल उमेश को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है। राकेश के शव को पोस्टमार्टम घर में पहुंचाया। मृतक के परिजनों द्वारा सुभाष और उसके दोनों पुत्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित