पटना , अक्टूबर 02 -- जन सुराज पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस पर शुक्रवार को पटना के बिहटा स्थित बिहार नवनिर्माण आश्रम में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दोनों महापुरुषों को नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित