मुजफ्फरपुर , सितंबर 30 -- न सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा कि बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी चुनाव जीतते हैं तो शिक्षकों के सम्मान और वेतनमान दोनों का ख्याल रखा जाएगा।

श्री किशोर ने कहा कि बिहार में 50 लाख लोग बाढ़ से पीड़ित हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बिहार की फिक्र नहीं है।

जनसुराज के सूत्रधार ने आज मुजफ्फरपुर में बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान कहा कि यह चुनाव सरकार को उसके दायित्वों की याद दिलाने का अवसर है। जन सुराज ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. वीमोहन कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से श्यामनंदन कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित