, June 21 -- शिवपुरी 21 जून वार्ता मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के खोड कस्बे में रविवार को आयोजित जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के सामने बिजली की समस्या से परेशान कुछ ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की गई।

विश्व योग दिवस के अवसर पर शिवपुरी जिले के पिछोर अनु विभाग के खोड कस्बे में आज प्रभारी मंत्री श्री तोमर द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तथा अन्य लोगों के साथ योग किया गया उसके बाद जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए जन चौपाल का आयोजन किया गया थाइस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा शिकायतें शिवपुरी के बिजली विभाग की आई तथा मौके पर बिजली की समस्या बताते हुए कुछ ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की जाने लगी।

श्री तोमर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें बताने का आग्रह किया इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए। जन चौपाल से पहले प्रभारी मंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण किया गया तथा स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया शिविर में स्वस्थ सहायता समूह की महिलाओं को सम्मान राशि प्रदान की गई तथा लाडली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को राशि का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित