हरिद्वार , सितंबर, 03 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने जनपद में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को पर्व के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। मंदिरों में झांकियों, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राओं के आयोजन को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित