रायपुर , फरवरी 21 -- ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को गृहग्राम बगिया पहुंचकर अपनी मां से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर श्री साय ने मां के प्रति अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावनात्मक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, "माँ केवल एक शब्द नहीं, संवेदना है. भावना है, जीवन का सबसे पवित्र अहसास है। माँ जीवन रूपी उपवन के हर फूल में बसने वाली खुशबू है। माँ लोरी की मधुरता है, स्नेह की कोमल थाप है, माँ श्रद्धा है, विश्वास है, पूजा की थाली और मंत्रों का पावन जाप है।"उन्होंने कहा कि जन्मदिन के पावन अवसर पर गृहग्राम बगिया में माताजी के चरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि मां के स्नेह, संस्कार और शुभाशीष से लोकमंगल एवं जनसेवा के उनके संकल्प को निरंतर शक्ति और प्रेरणा मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित