नयी दिल्ली , जून 19 -- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन पर देश के हर नागरिक की आवाज उठाने, अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखने तथा राष्ट्र की एकता और प्रगति के लिए निरंतर काम करते रहने का संकल्प दोहराया है।

श्री गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और देशवासियों की ओर से मिली शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि कांग्रेस के आदर्शों के प्रति उनका प्रेम और प्रतिबद्धता ही उनकी शक्ति का स्रोत है। उन्होंने देशभर के लोगों के स्नेह के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह उनके लिए शब्दों से कहीं अधिक महत्व रखता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित